फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जंगल कौड़िया में दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया। जंगल कौड़िया के लक्ष्मीपुर टोले में रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। सोमवार को तहरीर मिलने के बाद पीपीगंज थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मिथलावती देवी ने बताया कि वह खेत में काम कर रही थीं। उनकी बेटी पूजा और संध्या कुछ सामान लेकर खेत आ रही थी। इस दौरान किसी बात को लेकर उनकी बेटियों और पड़ोस की एक लड़की घंतीरा से विवाद हो गया और उसने मारपीट की। जब मिथलावती और उसके पति ने बीचबचाव की कोशिश की तो घंतीरा के घर के सुरज, सुखराम, सागर, विजय एकजुट होकर मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष की सुराती देवी ने भी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी बेटी घंतीरा खेत की तरफ आ रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें