जंगल कौड़िया में जुटी भीड़ ने डंपर चालक के साथ की मारपीट
जंगल कौड़िया। चौकी के पास बृहस्पतिवार रात नौ बजे एक डंपर और कार की हल्की टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने डंपर चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। जंगल कौड़िया पुलिस ने तुरंत पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर निवासी अमित पांडेय बृहस्पतिवार को गोरखपुर से कार खरीदकर गोरखपुर-सोनौली मार्ग से सिद्धार्थनगर जा रहे थे। जैसे ही जंगल कौड़िया पहुंचे अंडरपास के पास एक डंपर, जो तुर्कवलिया की ओर जा रहा था से उनकी कार की हल्की टक्कर हो गई। इसके बाद भीड़ ने डंपर चालक के साथ मारपीट की। चौकी प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों से मामले की जांच की जा रही है और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।