फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिपाही का खौफ, गोरखपुर आने से डर रहे दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिपाही के मोबाइल में मिली थी महिला के साथ घटना वाले दिन की फोटो
विज्ञापन

- गोरखनाथ पुलिस ने पीड़ित पति से कॉल कर किया बात, बयान के लिए बुलाया
गोरखपुर। सिपाही का खौफ इस कदर पश्चिम बंगाल की दंपती पर हावी हो गया है, कि पुलिस के बुलाने पर भी गोरखपुर आना नहीं चाह रहे हैं। पीड़ित सौरभ विश्वास ने बातचीत में बताया कि रविवार की रात वह पत्नी के साथ मुंबई जाने के लिए ट्रेन में बैठा था। अचानक वर्दी में आए सिपाही ने इस तरह बोला कि मैं और मेरी पत्नी दोनों ही डर गये। पुलिस को देखकर कोई आगे बचाने भी नहीं आया। हमलोग भी जो बोलता गया, वह करते गये। लेकिन उसका इरादा ठीक नहीं था। पुलिस की सक्रियता की वजह से आरोपी से हमलोगों को छूटकारा मिल सका है। मेरी पत्नी की भी उसने खूब पिटाई की है। इसलिए वह बयान देने आने से डर रही है।
पश्चिम बंगाल प्रांत नादिया जिले के धामतल्ला थाना क्षेत्र के सुलवा गेट निवासी सौरभ विश्वास ने बताया कि रविवार की रात जिंदगी भर नहीं भूल पाउंगा। अब तो मुंबई जाने का भी इरादा त्याग दिया है। घर के पास ही मेहनत मजदूरी करके गुजारा करने का विचार किया है। घर आने के बाद अभी तक परिवार के अन्य लोगों से इस बारे में कुछ भी बात नहीं बताई है। लेकिन पत्नी घर के अंदर ही बैठी रह रही है, उसके व्यवहार से परिजनों को शक हो रहा है। मेरे पास गोरखपुर पुलिस का कई बार कॉल आया था, वे लोग मेरी मदद किये हैं, बयान लेने के लिए बुला रहे हैं। अभी सोच विचार के बाद ही जाउंगा।
विज्ञापन

सिपाही के मोबाइल में मिली महिला की फोटो
आरोपी सिपाही अभिषेक यादव के मोबाइल से महिला की दो फोटो मिली है। दोनों फोटो में महिला के साथ सिपाही भी दिख रहा है। पुलिस के अनुसार, सिपाही ने जबरन फोटो खींची है। ताकि आगे चलकर ब्लैकमेल किया जा सके। फोटो घटना वाले दिन की बताई जा रही है।
यह था पूरा मामला
सौरभ विश्वास की तहरीर पर गोरखनाथ थाने में केस दर्ज किया गया है। तहरीर में सौरभ ने लिखा है कि बिहार में काम करता था। लेकिन, अब मुंबई में काम करने के नीयत से पत्नी के साथ वह निकला था। बिहार से बस से गोरखपुर आया और फिर मुंबई जाने वाले ट्रेन में सवार हुआ था। तभी पुलिस की वर्दी पहने एक युवक आया और फिर उसने बताया कि तुम चोरी किए हो और भाग रहे हो। मना करने पर जांच करने के बहाने दंपती को बाइक पर बैठा लिया। पति को गोरखनाथ थाने के सामने उतार दिया और बोला कि किसी से मिलना मत थाने में जाओ, अभी तुम्हारी पत्नी को महिला थाने छोड़कर आ रहा हूं। इस बात पर पति को संदेह हो गया और वह अंदर जाकर पुलिस को जानकारी दे दिया। पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई, थोड़ी ही देर में महिला रोते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज के पास पुलिस को मिल गई।
विज्ञापन


कोट-
आरोपी सिपाही को पकड़कर जेल भिजवा दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है। इस केस में जल्द विवेचना पूरी कर चार्जशीट भी दाखिल कर दी जायेगी।
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें