फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खजनी थाने में सोमवार को शव पोखरे में मिलने पर दर्ज किया गया था केस
विज्ञापन

खजनी। पड़ियापार के रहने वाले मोहन का शव बरामद होने के बाद मंगलवार को भी परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हंगामा किया। आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

वहीं, मोहन की पत्नी की तहरीर पर पुलिस गांव के शत्रुघ्न, सुरेश, अशोक पांडेय, रोहित कुमार और सोनू पांडेय के विरुद्ध केस दर्ज कर दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दो माह पूर्व 17 दिसंबर 2024 को मोहन अचानक घर से लापता हो गया था। उसकी तलाश करके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उस समय गांव में चर्चा होने लगी कि वह किसी के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। तभी शोर मचाने पर भागकर पोखरे में कूद गया। सूचना पर पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से उसकी तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चला। मोहन की गुमशुदगी दर्ज करके पुलिस छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें