फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पारिवारिक कलह में घरवालों ने किया दंपति पर हमला, पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसगांव क्षेत्र का मामला, चार को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन

बांसगांव। क्षेत्र के तिघरा रूद्रमन गांव में पारिवारिक कलह में बुधवार की रात विवाद में घरवालों ने ही दंपति पर हमला कर दिया। इसमें युवक की मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर हैए जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची बांसगांव पुलिस ने मां, दो बहन और भाई को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम तिघरा रूद्रमन निवासी अमित (35) पुत्र रामसरन का परिवार के अन्य लोगों से विवाद चल रहा था। अमित ने दो साल पहले आर्केस्ट्रा में काम करने वाली अनिता (30) के साथ शादी की थी। इसके बाद से ही घर में विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि अमित अक्सर नशा करता था। इस वजह से परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया था। घर में कलह की वजह से पत्नी को लेकर रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अमित पत्नी के साथ गांव आया। लेकिन, उसकी मां, बहन और भाई उसे घर में नहीं घुसने दे रहे थे। उसके कमरे में ताला लगा दिया। इसके बाद आस-पास के लोगों की मदद से अमित और उसकी पत्नी ताला तोड़कर अपने कमरे में दाखिल हो गए। यह सब देख भाई, बहन और मां विरोध करने लगे। रात करीब आठ बजे अमित और परिवार के अन्य लोगों के बीच विवाद होने लगा। सभी ने लाठी डंडे से अमित को पीटना शुरू कर दिया। इसमें उसके सिर में गंभीर चोट आ गई और वह बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अमित व उसकी पत्नी को लेकर सीएचसी बांसगांव भेजा। अमित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल उसकी पत्नी को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार चल रहा है। सीओ दरवेश कुमार ने कहा कि आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें