फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एवरबॉन्ड रॉयल्स और सुनयना ज्वेलर्स ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित गोरखपुर प्रीमियर लीग
विज्ञापन


गोरखपुर। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित गोरखपुर प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। इनमें एवरबॉन्ड रॉयल्स और श्रीसुनयना ज्वेलर्स ने जीत दर्ज की।
बृहस्पतिवार को पहला मैच आएवरबॉन्ड रॉयल्स और कुशीनगर किंग्स के बीच खेला गया। बारिश के कारण 20 से घटाकर 15-15 ओवरों का खेला गया। टॉस जीतकर कुशीनगर किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एवरबॉन्ड रॉयल्स की शुरुआत आक्रामक रही। विवेक सिंह ने 49 रन और अरमान खान ने 45 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। निर्धारित 15 ओवरों में टीम ने 130 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुशीनगर किंग्स की टीम 115 रनों पर ही सिमट गई। एवरबॉन्ड की ओर से मुकेश कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। पूर्व रणजी खिलाड़ी रंजीत यादव ने मुकेश कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मुकाबला आईसीसी एंड स्पोर्ट्स और सुनयना ज्वेलर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर आईसीसी एंड स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी चुनी। पूरी टीम 19.3 ओवरों में सिर्फ 89 रनों पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुनयना ज्वेलर्स ने 16.2 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। वरिष्ठ खिलाड़ी विनय चंद्र कौशिक ने ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले सागर प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें