फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार दिन बाद भी लापता मासूम का नहीं मिला सुराग, अब पिता भी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
ननिहाल से लापता मासूम की सीसीटीवी, ड्रोन, प्रशिक्षित श्वान से भी हो चुकी है खोजबीन
विज्ञापन

रविवार से लापता है पिता, घरवाले भी खोजबीन में नहीं कर रहे मदद
पिपराइच। नगर पंचायत पिपराइच के वार्ड नंबर चार में ननिहाल में रहने वाली तीन वर्षीया बालिका नित्या का चौथे दिन भी पता नहीं लगा। परिजनों के सूचना पर पुलिस केस दर्ज कर ड्रोन, श्वान और एसडीआरएफ की मदद से खोजबीन की, लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो उसका पिता भी घर छोड़कर गायब हो गया। रविवार सुबह से ही पिता का कुछ पता नहीं है।
जानकारी अनुसार, कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र निवासी योगेंद्र भारती काफी दिनों से अपने ससुराल पिपराइच वार्ड नंबर चार निवासी राम अशीष के घर परिवार सहित रहता था। वह मजदूरी कर अपने परिवार व बच्चों का पालन पोषण करता था। उसे दो बेटियां व एक बेटा है। नित्या तीनों में मंझली है। शनिवार शाम पिता के साथ चाय की दुकान पर गई थी। जहां से पिता ने उसे घर भेजा दिया, परंतु वह घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन उसकी तलाश करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम आनंद सिंह के साथ घटना की जानकारी ली। अगले दिन पूरे इलाके, झाड़ियों, नाला आदि की जांच कराई गई। ड्रोन और प्रशिक्षित श्वान की मदद ली गई। आशंकावश पचपेड़वा मंदिर के बगल स्थित तालाब में ही छानबीन की गई। बच्ची का कुछ पता नहीं लगने पर पुलिस ने घरवालों पर भी जांच का दायरा बढ़ाया। इसके बाद पिता ही घर से गायब है। अब पुलिस दोनों की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन


सीसीटीवी को खंगाल चुकी है पुलिस
एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस चौराहे से लेकर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को खंगाल चुकी है। किसी में भी मासूम नहीं दिख रही है। एक कैमरे में उसका पिता योगेंद्र भारती अकेला दिख रहा है। पूछताछ में पिता ने चौराहे से चाय की दुकान से पकौड़ी दिलवाकर घर भेजने की बात बतायी। इसके बाद से मासूम गायब है।
विज्ञापन


बेटी ढूढ़ने की बात कह घर से निकला योगेंद्र
योगेंद्र घर से लापता बेटी को खोजने की बात कहकर निकला है। मंगलवार को पुलिस ने शाहपुर के जेल रोड स्थिति आसरा केंद्र में भी पता लगाया। पुलिस की कई टीमें लापता योगेंद्र के गांव और रिश्तेदारों के घर जा चुकी है। एसओ पुरूषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। परिजनों के असहयोग तथा पिता के गायब होने के चलते खुलासा में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें