फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अगले हफ्ते जारी होंगे प्रवेश परीक्षा के परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई के अंतिम या अगस्त के पहले हफ्ते से यूजी व पीजी में प्रवेश की तैयारी
विज्ञापन

10 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए आए थे 32 हजार से अधिक आवेदन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षाएं अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 20 जुलाई को एमएड की परीक्षा के साथ इसका समापन हो जाएगा। इसे देखते हुए डीडीयू प्रशासन ने प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की तैयारियां भी शुरू कर दी है। अगले हफ्ते सभी परिणाम एक साथ या दो चरणों में जारी करने की तैयारी है।

डीडीयू में सत्र 2025-26 में विभिन्न पाठ्यक्रमों की करीब 10 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए कुल 32,756 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्रवेश परीक्षाएं चार जुलाई से चल रही हैं। प्रवेश परीक्षाएं समाप्त होने के करीब पहुंचने के साथ ही परिणाम जारी करने की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीडीयू प्रशासन की कोशिश है कि जुलाई के अंतिम हफ्ते या अगस्त के पहले हफ्ते से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।
विज्ञापन


...
807 अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा
बृहस्पतिवार को बीकॉम (बैंकिंग एंड इंश्योरेंस), एमए हिंदी व एमएससी बायोटेक्नोलॉजी व बायोइनफॉर्मेटिक्स की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित हुईं। इनमें प्रवेश के लिए कुल 941 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 807 उपस्थित व 134 अनुपस्थित रहे। प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि बीकॉम (बैंकिंग एंड इंश्योरेंस) में 546 में से 475 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। हिंदी में 210 में से 194 उपस्थित रहे। इसी तरह एमएससी बायोटेक्नोलॉजी व बायोइनफॉर्मेटिक्स में 185 में से 138 उपस्थित रहे।

...
आज इन विषयों की प्रवेश परीक्षा
18 जुलाई को सुबह 9 से 11 बजे तक बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा दीक्षा भवन में होगी। इसमें कुल 1294 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। दूसरी पाली में अपराह्न 3 से 5 बजे तक एमए-एमएससी मैथ की परीक्षा में 371 व एमए शिक्षाशास्त्र के लिए 97 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

...
वर्जन
प्रवेश परीक्षाएं अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। हमारी कोशिश है कि अगले हफ्ते परिणाम जारी कर दिए जाएं। जुलाई के अंतिम हफ्ते या अगस्त के पहले हफ्ते से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। कोशिश है कि दीक्षांत समारोह से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें