फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रामगढ़ताल में लहरों पर ले रहे थे शराब का मजा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रूज लेक क्वीन पर पहुंची थी टीम, क्रूज संचालक ने बताया-मामला हमारा नहीं
विज्ञापन


गोरखपुर। रामगढ़ताल में लहरों के बीच शराब परोसने का मामला चर्चा में आया है। एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में एक टेबल पर शराब की बोतल के साथ शीशे का गिलास और पानी रखता हुआ वेटर दिख रहा है। जांच के लिए आबकारी टीम भी बुधवार को रामगढ़ताल में संचालित क्रूज लेक क्वीन व अगल-बगल के अन्य रेस्टोरेंट पर पहुंची। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई।
बुधवार को वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग की टीम ने क्रूज व अगल-बगल के दूसरे रेस्टोरेंट पर पहुंचकर जांच की। आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह के अनुसार क्रूज को अभी बार का लाइसेंस नहीं मिला है। मौके पर शराब बिक्री की पुष्टि भी नहीं हुई। फिर भी नजर रखी जा रही है। उधर, जीडीए ने भी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की बात कही है। जीडीए वीसी आनंद वर्द्धन ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। अगर शराब परोसने की पुष्टि हुई तो जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। इधर, क्रूज संचालक राजकुमार ने बताया कि क्रूज पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई। आबकारी विभाग की टीम जांच करने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
महोत्सव से पहले शराब ने बढ़ाई मुश्किल
रामगढ़ताल के किनारे 10 तारीख से गोरखपुर महोत्सव की शुरुआत होनी है। गोरखपुर को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए आयोजित महोत्सव से पहले शराब के मामले ने अफसरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जीडीए के अफसर महोत्सव से पहले मामले को लेकर सख्त संदेश देने की तैयारी में हैं। चर्चा है कि जीडीए वीसी ने शराब के मामले की गोपनीय तरीके से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें