फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 11 हजार वोल्ट का तार सटने से बिजली आपूर्ति रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जटेपुर फीडर शुक्रवार रात तकरीबन दो बजे बंद होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद काम शुरू कराया गया। अभियंताओं का कहना है कि 11 हजार वोल्ट के दो तार सटने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। वहीं लोहिया उपकेंद्र से जुड़े लहसड़ी क्षेत्र में भी घंटों आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने कहा कि बिजली आपूर्ति ठप होने की जानकारी देने के बाद भी समय से सुधार कार्य नहीं शुरू कराया गया। अवर अभियंता को काॅल की गई लेकिन उन्होंने कोई रिस्पांस नहीं दिया। अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि रात में फीडर से जुड़े पांच ट्रांसफाॅर्मरों को छोड़कर बाकी की आपूर्ति शुरू करा दी गई थी। तरंग ओवरब्रिज के नीचे का हिस्सा छोड़कर अन्य क्षेत्रों में सुबह नौ बजे तक आपूर्ति बहाल करा दी गई थी। बाद में सब जगह आपूर्ति सही हो गई।
लोहिया उपकेंद्र से जुड़े लहसड़ी गांव में घंटों आपूर्ति ठप रही। उपभोक्ताओं ने बताया कि लोहिया उपकेंद्र पर फोन करने पर बताया जाता रहा कि गड़बड़ी नहीं मिल रही है, इस कारण आपूर्ति ठप है। टाउनहाल के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि अभियंताओं को निर्देश देकर आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें