फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राप्तीनगर में बनेगा इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन, मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ एकड़ एरिया में लगेंगे चार चार्जर, खर्च होंगे लगभग तीन करोड़ रुपये
विज्ञापन


गोरखपुर। राप्ती नगर के कार्यशाला की डेढ़ एकड़ जमीन पर इलेक्ट्रिक बस डिपो चार्जिंग स्टेशन बहुत जल्द बनने जा रहा है। बिजली निगम से कनेक्शन लेने के लिए 1.85 करोड़ रुपये भी जमा कर दिए गए हैं। अब निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बस डिपो का निर्माण लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। डिपो का निर्माण परिवहन निगम कराएगा और डेढ़ एकड़ एरिया में निजी कंपनी चार चार्जर लगाएगी। वर्तमान में महेसरा में ही चार्जिंग स्टेशन है। चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद बसों की धुलाई व चार्ज करने की सुविधा मिलने लगेगी। बस स्टेशन को चलाने के लिए दो एमवीए का बिजली कनेक्शन भी लिया जा रहा है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि राप्ती नगर के कार्यशाला की डेढ़ एकड़ जमीन पर इलेक्ट्रिक बस डिपो चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। बिजली कनेक्शन का कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें