फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बैंक में बुजुर्ग के 50 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग के आरोप को पुलिस मान रही संदिग्ध, जांच शुरू
विज्ञापन

सरदारनगर। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में स्थित एसबीआई में बुधवार दोपहर 12.30 बजे बुजुर्ग का युवक ने 50 हजार रुपया उड़ा दिया। पीड़ित बुजुर्ग की सूचना पर सोनबरसा चौकी पुलिस ने छानबीन की।
पिपराइच क्षेत्र के बसडीला रौसड़ के बड़हरिया टोला निवासी रामचंदर यादव बुधवार दोपहर में घर में शौचालय बनवाने और कर्जा वापस देने के लिए 50 हजार रुपया निकालने के लिए एसबीआई सोनबरसा बाजार गए थे। उनकी पत्नी बैंक के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान बैंक में युवक उनका पैसा निकालने के लिए आहरण फाॅर्म भरने में सहयोग करने लगा। पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि वह रुपया निकालकर पाकेट में रखकर बैंक से बाहर आए। देखा कि युवक पता नहीं कब उनके पॉकेट से रुपया उड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बैंक की सीसीटीवी फुटेज में बुजुर्ग बैंक से पैसा निकालने के लिए आहरण फार्म काउंटर के अंदर दिया। फार्म में गड़बड़ी होने पर बैंक के कैशियर ने सुधार के लिए फार्म वापस कर दिया। उसी समय एक अज्ञात युवक बुजुर्ग के पास आकर फार्म में सुधार किया। तीन लोग उससे बात करते नजर आ रहे हैं, लेकिन रुपया नजर नहीं आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें