फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल। थाना क्षेत्र के नकहा नंबर 1 स्पोर्ट्स कॉलेज रोड पर नकहा ओवरब्रिज के पास सोमवार को एक अज्ञात वाहन ने 60 वर्षीय वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। मंगलवार को इलाज के दौरान महाराजगंज के नियरा माधोनगर निवासी बेचन चौहान (60 ) की मौत हो गई।
विज्ञापन

बेचन चौहान के बेटे राकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता सुबह लगभग 11 बजे पैदल नकहा ओवरब्रिज की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। चिलुआताल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहन अक्सर हादसों का कारण बनते हैं। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में स्पीड कंट्रोल और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें