भटहट। साइबर ठगों ने गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रधान के पुत्र की आईडी हैक कर ली। उसके बाद तस्वीरें एडिट कर अश्लील फोटो बनाकर परिजनों के व्हाट्सएप नंबरों पर भेज दिया।
पीड़ित ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले उन्होंने ''''मनी व्यू'''' ऐप डाउनलोड किया था। ऐप पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए उन्होंने अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक सेल्फी फोटो अपलोड की थी। 23 अक्तूबर को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने 1850 रुपये की एक किश्त का भुगतान करने को कहा। जब योगेंद्र ने उससे नाम और विवरण पूछा तो कॉल काट दिया गया। कुछ देर बाद दूसरे नंबर से कॉल आया, जिसमें गाली-गलौज और धमकी दी गई कि यदि पैसे नहीं भेजे तो उनकी एडिट की गई अश्लील तस्वीरें वायरल कर दी जाएंगी। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।