फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हरिओम नगर में पलटा ई-रिक्शा, एसएसपी ने घायल को पुलिस जीप से भेजा अस्पताल

विज्ञापन
हरिओम नगर में दुर्घटना के बाद एसएसपी घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए।हरिओम नगर में दुर्घटना के ब
विज्ञापन
गोरखपुर। हरिओम नगर तिराहे पर एसएसपी के गाड़ी के सामने ही शुक्रवार को एक ई-रिक्शा बाइक से टकराने के बाद पलट गया। अचानक एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की गाड़ी रुकी तो पहले तो लोग डर गए, लेकिन जब देखा कि वह खुद पुलिस वालों के मदद से ई-रिक्शा उठा रहे हैं तो कई और लोग मदद को आगे आ गए। पुलिस जीप से एसएसपी ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, उसके ई-रिक्शा को भी पुलिस वालों ने सुरक्षित चौकी पर खड़ा करा दिया, ताकि वह ठीक होने के बाद आसानी से ले सके।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोपहर में पुलिस लाइंस से एक कार्यक्रम के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर अपने पुलिस कार्यालय आ रहे थे। हरिओमनगर तिराहा के पास एक बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। ई-रिक्शा पलट गया। यह देखते ही एसएसपी खुद गाड़ी से नीचे उतरे और ई-रिक्शे को पुलिस वालों की मदद से सीधा कराया। घायल का हाल-चाल पूछने के साथ ही तत्काल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस का यह मानवीय चेहरा देखकर रास्ते से गुजर रहे लोगों ने गोरखपुर पुलिस की प्रशंसा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें