फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला का जेवर भरा बैग पार करने वाला ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रिक्शा के भरोसे बैग रखकर दुर्गा पंडाल में दर्शन करने गई थी महिला
विज्ञापन

वापस आने पर बैग सहित भाग निकला था ई रिक्शा चालक
गोरखपुर। रामगढ़ताल पुलिस ने बड़गो न्यू कालोनी वार्ड-11 की रहने वाली बसंती देवी का जेवर से भरा बैग लेकर गायब होने वाले ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी गए जेवरात बैग समेत बरामद कर लिया गया है। आरोपी की पहचान रामगढ़ताल के रानीबाग निवासी देवेन्द्र कुमार के रूप में हई है। वह मूलरूप से सिकरीगंज के मलाव का रहने वाला है।
बसंती देवी सोमवार को सात लाख रुपये कीमत के जेवरात को बैग में रखकर संतकबीरनगर निवासी बहन के घर जा रही थीं। मौलवी चक से उन्होंने रुस्तमपुर ढाला पर रोडवेज पकड़ने के लिए ई-रिक्शा पकड़ा। रास्ते में दुर्गा प्रतिमा देखकर वह पूजा करने के लिए रिक्शा से उतर गईं। इसी बीच मौका पाकर ई-रिक्शा चालक उनका बैग लेकर भाग गया। बैग में कपड़े और करीब सात लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने थे। जब तक बसंती देवी कुछ समझ पातीं, चालक आंखों से ओझल हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। फुटेज में ई-रिक्शा चालक की तस्वीर कैद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नितिन रघुराथ श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी गए जेवरात बैग समेत बरामद कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें