फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रवि किशन के प्रयास से साउथ अफ्रीका से आया मृतक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका कमाने गए युवक की हो गई थी मौत, सांसद ने की थी शव लाए जाने की पहल
विज्ञापन

गोरखपुर। साउथ अफ्रीका में रोजगार के लिए गए युवक की मौत हो गई थी। सांसद रवि किशन शुक्ल के प्रयासों से उसका शव गोरखपुर पहुंच गया। सांसद ने हर सभव मदद का भी भरोसा दिलाया।
गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड- 24, नौसड़ निवासी संत गौड़ के पुत्र राकेश गौड़ दक्षिण अफ्रीका में रोजगार के लिए गए थे। वहां बीते दिनों दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से उनकी मृत्य हो गई थी। शव के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों ने गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल से आग्रह किया था। इसके बाद सांसद ने व्यक्तिगत रूप से कोशिश कर विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से समन्वय स्थापित किया। आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराई और पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पार्थिव शरीर गोरखपुर पहुंचा। यहां सांसद के कार्यालय के सहयोगियों ने शव परिजनों के सुपुर्द किया। सांसद ने मृतक के परिजनों से मोबाइल पर बात कर इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें