फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने युवक का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर थाने में पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज
विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के अन्नपूर्णा चौराहे के पास शनिवार की शाम मनबढ़ों ने पुरानी रंजिश में युवक को शराब की बोतल से मारकर सिर फोड़ दिया। पीड़ित के प्रार्थना-पत्र पर शाहपुर पुलिस ने गुलरिहा इलाके के भटहट, चिलबिलवा निवासी इरशाद, अकबाल खान समेत तीन चार अज्ञात दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मनबढ़ों ने मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। लिखा है कि सबका नंबर आएगा, हम झुंड में नहीं अकेले में मारते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के बशारतपुर स्थित गंगा टोला निवासी मो. अहत ने शाहपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शनिवार शाम 5:30 बजे के करीब वह जरूरी काम से अन्नपूर्णा चौराहे पर गए थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर इरशाद अपने तीन-चार दोस्तों के साथ गाली देते हुए शराब की बोतल लेकर दौड़ा लिया। जान बचाकर वह भागे तो बोतल से सिर पर हमला कर फोड़ दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर रविवार को पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें