फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: झमाझम बारिश से शहर के निचले इलाके जलमग्न, राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने पर रेगुलेटर बंद

विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर में हुई झमाझम बारिश के दौरान गोरखपुर पिपराइच मार्ग से आते-जाते लोग। 
विज्ञापन
जलभराव से लोगों को हुई परेशानी, थोड़ी देर बाद निकला पानी
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर में मंगलवार की दोपहर हुई महज 35 मिनट की झमाझम बारिश ने निचले इलाकों को जलमग्न कर दिया। बारिश थमने के कुछ ही देर बाद पानी निकल गया लेकिन इस दौरान लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से इलाहीबाग स्थित रेगुलेटर को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

बारिश से विजय चौक और माया बाजार में घुटने तक पानी भर गया। विजय चौक पर गाड़ियां बंद हो गईं और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। जिला अस्पताल परिसर में भी घुटनों तक पानी भरने से मरीजों और तीमारदारों को आवाजाही में कठिनाई हुई। गोलघर से पार्क रोड तक कई जगह पानी भरने से यातायात प्रभावित रहा। पादरी बाजार से बिछिया के बीच गोड़धोईया नाले में पानी का रफ्तार तेज हो गया। बिछिया में ताड़ीखाना के पास चोक नाली के चलते सड़क पर पानी ओवरफ्लो करने लगा। बारिश ऐसे समय हुई जब अधिकांश स्कूलों की छुट्टी हुई थी। सिविल लाइंस क्षेत्र में कार्मल स्कूल की छात्राओं को पानी में भीगते हुए घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें