फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भीषण गर्मी के कारण गोरखपुर में बढ़ गई है बिजली की खपत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भीषण गर्मी में ओवरलोड हो रहे फीडराेें से जुड़े क्षेत्रों में ट्रिपिंग हो रही है। इस कारण बिजली के जाने-आने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। शहर में शुक्रवार रात बार-बार बिजली कटने से लोगों की नींद टूटती रही, जबकि दिन में भी बिजली कटने की समस्या झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र मोहद्दीपुर के काशीपुरम में ट्रांसफाॅर्मर का केबल जलने के कारण बिछिया आजादनगर में रात 11 बजे बिजली गुल हो गई। बिजली आपूर्ति शुरू होने के 40 मिनट बाद फिर से बिजली गुल हो गई। इस क्षेत्र में 500 से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ा। बिजली उपभोक्ता शंभू सिंह ने बताया कि रात में छह बार बिजली कटौती हुई, इस कारण नींद टूटती रही।
बशारतपुर के राम जानकीनगर में शनिवार दोपहर 12 से करीब 6 बजे तक आपूर्ति ठप रही। इसी क्षेत्र के गंगानगर में ट्रांसफाॅर्मर बदलने के दौरान दोपहर 12:20 बजे से चार घंटे तक आपूर्ति ठप रही, जिसमें 1200 से अधिक उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। अधिशासी अभियंता अविनाश गौतम ने बताया कि गंगानगर में बिजली कटौती होने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र खोराबार से जुड़ी आवास विकास कॉलोनी, महादेव झारखंडी व दिव्यनगर में ओवरलोड से ट्रिपिंग होती है। जिन उपभोक्ताओं के घरों में इन्वर्टर नहीं हैं, उन्हें कटौती के कारण बार-बार परेशान होना पड़ रहा है।
अधिशासी अभियंता लवलेश कुमार ने बताया कि लोकल फॉल्ट होते ही मरम्मत कराई जा रही है। सहजनवां के तहसील फीडर में बिजली कटौती होने से 1500 उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सहजनवां के राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार रात 9:30 बजे बिजली कट गई थी, लेकिन आधे घंटे बाद आपूर्ति मिली तो फिर बिजली ने जवाब दे दिया। रात 1:30 बजे तक बिजली की आंख मिचौली जारी रही। शनिवार दोपहर 2:00 बजे बिजली कटी तो शाम 5.10 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इस कारण घरों में पानी की भी दिक्कत हो रही है। बिजली कटौती के कारण इन्वर्टर भी जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें