फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ड्रोन से कटान क्षेत्र का सर्वे, ज्ञानकोल में हालात गंभीर

विज्ञापन
बड़हलगंज क्षेत्र के ज्ञानकोल गांव में ड्रोन सर्वे में मकान का कटान करती सरयू नदी।
विज्ञापन
कटान रोकने के लिए कानपुर की मैकेनिकल टीम ने लिया जायजा
विज्ञापन

नाव से कटान क्षेत्रों में पहुंचकर मीट्रिक विधि से नदी की गति का पता लगाया


चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज के दियारा में सरयू नदी की धारा बदलने की तैयारी चल रही है। मंगलवार को कानपुर से आई मैकेनिकल टीम ने नाव पर बैठकर मुसाडोही से लेकर कोलखास संगम तक ड्रोन से सर्वे और बैथोमेट्रिक किया। वहीं, ज्ञानकोल में हालात गंभीर हैं। नदी की धारा से तेजी से कटान हो रहा है।



तीसरे दिन अधिशासी अभियंता कुलदीप तिवारी और सहायक अभियंता राजकुमार के नेतृत्व में नदी की धारा बदलने की वास्तविक स्थिति का अध्ययन करने के लिए ड्रोन सर्वेक्षण शुरू हो गया है। यह सर्वे मुसाडोही गांव से लेकर कोलखास संगम तक चार किलोमीटर तक किया गया ।
विज्ञापन


सर्वे टीम के अनुसार, इस प्रक्रिया से नदी तंत्र, जलस्तर और आसपास की भू-संरचनाओं का वैज्ञानिक डाटा जुटाया जाएगा। यह डाटा भविष्य में धारा मोड़ने के समय काम आएगा। शासन के निर्देश पर ड्रोन के माध्यम से दियारा में सरयू नदी के पूरे प्रवाह क्षेत्र, कटान और आसपास के इलाकों की तस्वीरें और आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं।

इस दौरान कार्यशाला स्थापना खंड कानपुर सिंचाई विभाग की मैकेनिकल टीम में जेई कमल पटेल, जेई आशीष वर्मा के अलावा गांव के प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता, प्रधान बगहादेवार सुभाष यादव, राम आशीष सिंह, राणा सिंह, अशोक सिंह, झब्बू यादव आदि मौजूद रहे।

तीन लोगों के मकान कटान के मुहाने पर



बड़हलगंज ब्लाॅक क्षेत्र के दियारा में सरयू नदी का रुख लोगों के बसे बसाए घरों और सड़क की तरफ हो गया है। ज्ञानकोल गांव के संतोष यादव, रामजीत यादव, सर्वजीत का पक्का मकान कटान के मुहाने पर है। नदी संतोष के घर को अंदर ही अंदर काट चुकी है और कुछ हिस्सा बीते दिनों कट कर नदी में समा चुका है। शेष हिस्सा कभी भी नदी में समाहित हो सकता है। कटान पीड़ित कटान की जद आने के बाद हथौड़ा चालक मकान को खाली करके खिड़की-दरवाजों को निकाल लिए हैं। बहरहाल नदी कटान कर मकान के नीचे की भूमि को काट चुकी है।
विज्ञापन

-
वर्जन्र
सिंचाई विभाग कानपुर की मैकेनिकल टीम की ओर से सरयू नदी की धारा को मोड़ने के लिए बैथोमेट्रिक व ड्रोन सर्वे के माध्यम से विस्तृत सर्वेक्षण किया जा रहा है। मुख्य धारा को जीओ ट्यूब व अन्य सामग्री के माध्यम से प्रवाह को कम करते हुए नदी के दाएं हिस्से से एक चैनल ड्रेजिंग के माध्यम से खैराटी से लेकर कोलखास सरयू राप्ती संगम को जोड़ेगी। सर्वेक्षण का काम आगे भी चलेगा।
- कुलदीप तिवारी, अधिशासी अभियंता, मैकेनिकल, कार्यशाला स्थापना खंड, कानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें