फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विधायक के काफिले से टकराने वाले डंपर का चालक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लिंक एक्सप्रेस-वे पर कैंपियरगंज के भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह की कार व क्षतिग्रस्त हुए स्कार्पियो को मंगलवार को उनके सहयोगियों ने मरम्मत के लिए हटा लिया। काफिले से टकराने वाला डंपर सिकरीगंज पुलिस के कब्जे में है। यह डंपर यूपीडा के ठेकेदार का बताया जा रहा है। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। विधायक या सुरक्षाकर्मियों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम लगभग 6:30 बजे गोरखपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सिकरीगंज क्षेत्र के छतिहारी गांव के सामने विधायक फतेह बहादुर सिंह की एस्कार्ट में चल रही स्कॉर्पियो डंपर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। पीछे से आ रही विधायक की गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे वह डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में विधायक को बाएं हाथ में चोट आई जबकि एस्कॉर्ट टीम के छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। विधायक को इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू रेफर कर दिया गया, जहां बृहस्पतिवार को उनके हाथ का ऑपरेशन होगा। सीओ खजनी उदय सिंह राजपूत ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक को हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें