फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डॉक्टर ने मारपीट में पक्ष लेने पर पत्रकार को बोला अपशब्द, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां इलाके के एक निजी अस्पताल का मामला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

सहजनवां। नगर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज कराने आए पिता-पुत्री ने मारपीट का आरोप लगाया। मामले में पीड़ित ने सहजनवां थाने में तहरीर दी। इसके बाद बृहस्पतिवार को एक पत्रकार ने डॉक्टर से उनका पक्ष लेने के लिए कॉल की। आरोप है कि डॉक्टर ने मोबाइल पर अपशब्द कहा। पत्रकार अशोक चौधरी की तहरीर पर सहजनवां थाने में डॉ. विवेक गुप्ता के खिलाफ एससी-एसटी का केस दर्ज किया है। वहीं मारपीट के मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रही है।
विज्ञापन


सहजनवां थाना क्षेत्र के नरौली निवासी विंध्याचल ने बेटी की तबीयत खराब होने पर 25 मार्च को सहजनवां कस्बे के एक निजी अस्पताल में दिखाने आए। डाक्टर को दिखाकर दवा ली और घर चले आए। आराम नहीं मिलने पर 26 मार्च को फिर अस्पताल गए। तब डॉक्टर ने भर्ती कर इलाज शुरू किया। बृहस्पतिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज करते समय डॉक्टर ने धन की मांग की। हिसाब करते समय कहा कि अधिक पैसे ले रहे हैं। इसपर नाराज होकर डॉक्टर ने गाली दी। आरोप है कि केबिन में ही पिता-पुत्री से मारपीट की। मौजूद अन्य मरीजों ने तीमारदारों ने किसी तरह से बीच बचाव किया।
विज्ञापन

-
कोट-
पत्रकार प्रकरण में केस दर्ज करा दिया गया है। मारपीट के मामले में पुलिस जांच कर रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें