फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम योगी 20 को वनटांगिया ग्रामवासियों के साथ मनाएंगे दीपावली

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ दीप जलाएंगे, मिठाई बांटकर और उपहार वितरित कर दीपावली की खुशियां करेंगे साझा
विज्ञापन




डीएम, एसएसपी और सीडीओ ने वनटांगिया गांव में चौपाल लगाकर तैयारियों का लिया जायजा



गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वनटांगिया ग्रामवासियों के साथ दीपोत्सव मनाएंगे। मुख्यमंत्री 20 अक्तूबर को जंगल तिनकोनिया नंबर-3 वनटांगिया गांव में पहुंचेंगे। वहां वह ग्रामीणों के साथ दीप जलाकर, मिठाई बांटकर और उपहार वितरित कर दीपावली की खुशियां साझा करेंगे।



मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेजी पर हैं। जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर और मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी बुधवार को वनटांगिया तिनकोनिया नंबर 3 पहुंचे। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन




इस दौरान गांव में चौपाल भी लगाई। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। वनटांगिया समाज को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।



एसएसपी ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जा रही है। कार्यक्रम स्थल, आवागमन मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सीडीओ ने कहा कि गांव में सड़क, बिजली, पेयजल और साफ-सफाई की सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के साथ ग्रामवासी दीप जलाकर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संदेश देंगे।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर वर्ष दीपावली से एक दिन पहले या दीपावली के दिन वनटांगिया ग्रामवासियों के साथ त्योहार मनाते हैं। यह परंपरा उनके वनटांगिया समाज के प्रति विशेष लगाव और संवेदनशीलता को दर्शाती है। इस बार भी पूरा गांव उत्सव के रंग में सराबोर है। मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें