फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायवर्जन : घर से निकलें तो पहले जान लें रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन में कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक के लिए बदली गई यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

ट्रैफिक डायवर्जन रविवार की सुबह से सोमवार को कांवड़ यात्रा की समाप्ति तक लागू रहेगा
गोरखपुर। श्रावण मास शुक्रवार से शुरू हो रहा है। कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक के लिए भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। महादेव झारखंडी मंदिर थाना एम्स, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर हार्बर्ट बंधा, मोटेश्वरनाथ मंदिर पिपराइच और भद्देश्वरनाथ मंदिर बस्ती में लगने वाले कांवड़ यात्रा/जलाभिषेक के अवसर पर प्रत्येक रविवार की सुबह से सोमवार को कांवड़ यात्रा की समाप्ति तक यह डायवर्जन लागू रहेगा।
एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि रविवार की रात आठ बजे से सोमवार की रात 10 बजे के बीच काली मंदिर/असुरन ओवरब्रिज पर भारी वाहनों का अवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा आवश्यकतानुसार प्रत्येक रविवार की सुबह से शहर के आउटर प्वाइंट कालेसर, सहजनवां थाना गेट के सामने और अन्य स्थानों पर ड्यूटी लगाकर डायवर्जन कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह रहेगा डायवर्जन
देवरिया बाईपास से महादेव झारखंडी की तरफ आने वाले बड़े वाहनों को हनुमान देवरिया बाईपास की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन सिक्टौर, हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
कुनराघाट कुड़ाघाट की तरफ से महादेव झारखंडी मंदिर की जाने वाले भारी वाहनों को एयरपोर्ट पुलिस चौकी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन एयरपोर्ट, जगदीशपुर कोनी होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
हार्बर्ट बंधा से टीपीनगर की तरफ आने वाले भारी वाहन दूसरे लेन से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
पिपराइच से पादरी बाजार की ओर आने वाले भारी वाहनों को पिपराइच में रोक दिया जाएगा।
पादरी बाजार से जाने वाले भारी वाहनों को मोहद्दीपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।


बस्ती में लगने वाले कांवड़ यात्रा के लिए यातायात व्यवस्था
शहर से बस्ती की तरफ जाने वाले भारी वाहन डायवर्जन की सूचना प्राप्त होने के बाद रविवार की सुबह से कालेसर से डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

कुशीनगर/देवरिया से बस्ती की तरफ जाने वाले भारी वाहन डायवर्जन की सूचना प्राप्त होने के बाद रविवार की सुबह से बाघागाड़ा के आगे से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें