फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाला निर्माण के लिए आरटीओ मोड़ के पास किया गया डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम यूनिवर्सिटी चौक से छात्रसंघ चौराहे तक कर रहा नाला निर्माण
विज्ञापन

गोरखपुर। यूनिवर्सिटी चौराहे के पास आरटीओ मोड़ पर नाला निर्माण को लेकर डायवर्जन किया गया है। निर्माण की वजह से वाहन उस तरफ नहीं जा सकेंगे। एक लेन में निर्माण पूरा हो चुका है और दूसरे में जारी है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि 15 दिनों में यह निर्माण पूरा हो जाएगा। एक लेन को जल्द खोल दिया जाएगा।
यूनिवर्सिटी चौक से छात्रसंघ तक स्मार्ट रोड का काम चल रहा है। दोनों तरफ नाला निर्माण कर सड़क बनाई जाएगी। नाले का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। आरटीओ मोड़ के पास ही बचा था। कार्यदायी संस्था ने पहले एक लेन को बंद कर नाला बनाया। अब दूसरी तरफ निर्माण शुरू हुआ है। इसीलिए दोनों तरफ के रास्ते को बंद कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता अशोक भाटी ने कहा कि निर्माण पूरा होते ही रास्ते को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर बिजली के पोल भी अंडरग्राउंड होने हैं। इस वजह से इसमें देरी हो रही है। योजना के तहत किनारे पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा। बीच में बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे। किनारे सजावटी लाइटें लगेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें