फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिला अस्पताल को मिली इको की मशीन, इंस्टालेशन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हृदय रोगियों के लिए बढ़ाई जा रही जांच सुविधाएं
विज्ञापन


हृदय रोगियों को मिलेगी राहत, निजी केंद्रों के महंगे जांच खर्च से मिलेगी मुक्ति
गोरखपुर। जिला अस्पताल के हृदय रोगियों को लंबे इंतजार के बाद नई इकोकार्डियोग्राफी (इको) मशीन मिल चुकी है और जल्द ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। पांच साल से मशीन खराब होने के कारण मरीजों को निजी केंद्रों में 1700-2000 रुपये खर्च करने पड़ते थे। मशीन एक सप्ताह पहले लाई जा चुकी है लेकिन अभी तक इंस्टालेशन नहीं किया गया है।
विज्ञापन



अनियमित जीवनशैली, खानपान में गड़बड़ी और व्यायाम की कमी के चलते जिले में हृदय रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल के कार्डियोलॉजी ओपीडी में रोज बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं, अधिकतर गरीब तबके से होते हैं। ऐसे में इको के बाद टीएमटी मशीन को उपलब्ध कराने का कवायद तेज हो गई है। ट्रेडमिल टेस्ट (टीएमटी) मशीन के लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है। टीएमटी भी हृदय की कार्य क्षमता जांचने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। निजी अस्पतालों में इसके लिए करीब 1,500 रुपये लिए जाते हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मशीन का इंस्टालेशन कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही जांच सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

एसआईसी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि शासन से नई मशीन प्राप्त हुई है। मशीन का संचालन शुरू होने से गरीब व मध्यमवर्गीय मरीजों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें