फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम बोर्ड बैठक से पहले भाजपा पार्षदों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम की 15वीं बोर्ड बैठक सोमवार को निगम सभागार में होनी है। इसके पहले माहौल गरमाता दिख रहा है। कान्हा उपवन नगर के पार्षद छोटे लाल के भतीजे पर दर्ज एससी/एसटी एक्ट के केस को लेकर भाजपा पार्षद लामबंद हैं और बैठक के बहिष्कार की चेतावनी दे चुके हैं।
विज्ञापन

शनिवार को 18 भाजपा पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव से मिला और केस वापस लेने की मांग की। मेयर ने पार्षदों की बात सुनी लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया और उन्हें नगर आयुक्त से वार्ता करने की सलाह दी। इससे पार्षदों में असंतोष और बढ़ गया है। दरअसल, नगर निगम के मेट राम चरण भारती ने 29 सितंबर को राजघाट थाने में रिंकू (पार्षद छोटे लाल के भतीजे), सत्य प्रकाश और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कराया था। आरोप है कि महेवा हाजिरी स्थल पर मेट और सुपरवाइजर पर हमला किया गया और गालियां दी गईं। भाजपा पार्षदों का कहना है कि दुर्गा पंडालों की सफाई शिकायत पर निगमकर्मियों ने साजिश के तहत फर्जी केस दर्ज कराया। पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा कि यदि प्रशासन ने केस वापस नहीं कराया, तो भाजपा पार्षद सदन से बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें