फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: करमैनी घाट में मछली मंडी के पास विवाद, कार पर ईंट फेंकने पर हुआ झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज। पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर रविवार की शाम मछली मंडी के सामने खड़ी कार पर ईंट फेंकने को लेकर स्थानीय लोगों और कार सवार युवकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में गाली-गलौज और कहासुनी शुरू हो गई, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के बाद कार सवार युवक करमैनी पुलिस चौकी पहुंचे और मामले की शिकायत की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और जांच शुरू कर दी। स्थानीय निवासी दयाराम साहनी और गीता साहनी ने बताया कि उनके घर के सामने सड़क किनारे कुछ युवक कार में बैठकर मछली मंडी में शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बच्चे द्वारा गलती से कार पर मोरंग फेंक दी गई।
इसके बाद युवकों ने घरवालों पर ईंट मारने का आरोप लगाते हुए गालियां देनी शुरू कर दीं। सड़क के दूसरी ओर स्थित बेलौहा गांव की महिलाओं ने बताया कि मछली मंडी की झोपड़ियों में हर शाम मांस और शराब परोसी जाती है। शाम चार बजे से रात दस बजे तक यहां शराबियों की भीड़ लगी रहती है, जिससे माहौल बिगड़ता है और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को खतरा रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया कि मछली मंडी क्षेत्र में बिक रही शराब पर रोक लगाई जाए। उनका कहना है कि इससे बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है। करमैनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और संबंधित लोगों से बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें