फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दामाद ने सास-साली को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध करने पर चचिया ससुर पर किया चाकू से हमला
विज्ञापन

चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम बाल खुर्द पहाड़पुर में बुधवार की रात नशे में धुत दामाद ने सास और साली से गाली-गलौज की। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। बीच बचाव करने पहुंचे चचिया ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने सास की तहरीर पर दामाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लालमन प्रजापति की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि भगवानपुर के तुलसीपुर निवासी उनका दामाद किशन सिंह उर्फ बिट्टू बुधवार देर रात नशे में धुत होकर घर पहुंचा। उसने घर का दरवाजा जोर-जबरदस्ती से खोलने की कोशिश की। दरवाजा न खुलने पर उसने मंजू देवी और उनकी बेटी नंदनी प्रजापति के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उनके देवर चंद्रभान ने जब इसका विरोध किया तो उन पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू चंद्रभान के बाएं हाथ की हथेली में लगा। परिजनों ने चंद्रभान को पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सास की तहरीर पर दामाद के खिलाफ गैरकानूनी रूप से घर में घुसना, मारपीट, चाकू से चोट पहुंचाना समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें