फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कर वसूली में लक्ष्य प्राप्त न होने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने संपत्तिकर संग्रह की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि लक्ष्य प्राप्ति नहीं हुई तो सभी संबंधित अधिकारियों का उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में अपर नगर आयुक्त (प्रभारी कर) दुर्गेश मिश्र, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, सभी ज़ोनल अधिकारी, कर अधीक्षक और अन्य राजस्व संग्रहकर्ता उपस्थित थे। नगर आयुक्त ने सभी ज़ोनल अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी कि अक्तूबर तक कर वसूली और संपत्तियों की संख्या के लक्ष्य प्राप्त नहीं करने पर दिवाली के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। यह भी चेताया कि लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए अब बहुत कम समय बचा है। कहा कि जितना अधिक कर संग्रह होगा, शासन द्वारा सीएम ग्रिड, वैश्विक नागरोदय योजना, जल निकासी योजना और अन्य योजनाओं में नगर निगम को शहर के विकास अधिकाधिक धन आवंटित किया जाएगा।
-
जीआईएस आपत्ति नोटिस निस्तारण शिविर आज
नगर निगम रविवार को जीआईएस आधारित संपत्तिकर नोटिस पर आपत्तियों का निस्तारण के लिए शिविर लगाएगा। जोन एक और तीन की आपत्तियों का निस्तारण नगर निगम मुख्यालय सभाकक्ष में होगा। जोन दो की आपत्तियों का निस्तारण लालडिग्गी स्थित जोनल कार्यालय, जोन चार की आपत्तियों का निस्तारण नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर स्थित जोनल कार्यालय एवं जोन पांच में शामिल वार्डों के निवासियों की आपत्तियों का निस्तारण शाहपुर थाना स्थित डॉ. इन्क्लेव जोनल कार्यालय में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें