पिपराइच। क्षेत्र में शुक्रवार शाम में शिक्षिका से मंगलसूत्र लूटने वाले अज्ञात बाइक सवार बदमाशों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों पकड़ लिया जाएगा।
थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीदेई निवासी रीना देवी तेनुआ लहुरादेउर में एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। स्कूल में दोपहर एक बजे छुट्टी होती है। मगर वह बच्चों को दो घंटे अतिरिक्त कोचिंग कराती हैं। कोचिंग के बाद वह पैदल घर आ रही थी। पीड़िता के अनुसार गांव पहुंचने से कुछ दूर पहले बाइक पर सवार दो बदमाश महिला के सामने से निकले। कुछ दूर जाकर वापस आ गए और पीछे से मंगलसूत्र छीनकर मारकर फरार हो गए।