फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

गुलरिहा। क्षेत्र में 13 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव का एक किशोर सोमवार की रात उसे बहला-फुसलाकर बगीचे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मंगलवार की सुबह फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, एक गांव की 13 वर्षीय दिव्यांग किशोरी सोमवार की रात घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि गांव का ही किशाेर उसको पास के बगीचे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर भाग गया। रोती-बिलखती किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। घटना की सूचना डायल 112 नंबर पर दी गई। गुलरिहा पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों पक्षों को जंगल डुमरी चौकी पर बुलाया। जांच में दुष्कर्म की बात सामने आने पर केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की उम्र 13 वर्ष बताई जा रही है। गुलरिहा थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें