फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिव्यांग पेंशन का पैसा न देने पर डंडे से पीटकर की गई थी हत्या, भाई ने कुबूल किया अपराध

Sat, 25 Oct 2025 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पुलिस ने पूछताछ के दौरान अमरजीत के घर से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी खोराबार इत्यानंद पांडेय ने बताया कि हत्या के आरोपी अमरजीत निषाद को शुक्रवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
gorakhpur murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोराबार थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के बखरिया टोला में बुधवार की शाम दिव्यांग रामनिवास निषाद (45) की हत्या करने के आरोप में छोटे भाई अमरजीत को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दिव्यांग पेंशन के रुपये को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने डंडे से वार कर बड़े भाई की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में पिता गणपति निषाद की तहरीर पर छोटे बेटे अमरजीत निषाद और उसकी पत्नी श्यामरथी देवी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में अमरजीत ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने उसकी पत्नी को साक्ष्य के अभाव में छोड़ दिया।

गणपति ने बताया कि उनका बड़ा बेटा मृतक रामनिवास निषाद विवाहित था लेकिन उसकी पत्नी और बेटा लंबे समय से अलग रहते हैं। वह गांव में मजदूरी करता था और सरकार से दिव्यांग पेंशन भी प्राप्त करता था। इसी पेंशन से मिलने वाले पैसे से उसका खर्च चलता था।

गणपति ने बताया कि अमरजीत शराब का आदी है और नशे में अक्सर घरवालों से मारपीट करता रहता था। पिछले दस वर्षों से पिता-पुत्र का घर भी अलग था। कुछ दिन पहले रामनिवास ने बैंक से दिव्यांग पेंशन के तीन हजार रुपये निकाले और खुद खर्च कर लिए।

इसी बात से नाराज होकर अमरजीत और उसकी पत्नी ने उससे विवाद किया। 21 अक्तूबर की दोपहर दोनों ने मिलकर रामनिवास की पिटाई की और शाम को फिर नशे में धुत होकर उसे कमरे में बंद कर दिया। गणपति ने बताया कि जब उन्होंने विरोध किया तो अमरजीत ने उन्हें भी धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

अगली सुबह जब ग्रामीणों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो रामनिवास मृत पड़ा था। उसके सिर से खून बह रहा था और शरीर पर चोट के कई निशान थे। सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हत्या डंडे से सिर पर वार कर की गई थी।

पुलिस ने पूछताछ के दौरान अमरजीत के घर से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी खोराबार इत्यानंद पांडेय ने बताया कि हत्या के आरोपी अमरजीत निषाद को शुक्रवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें