फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नंदानगर में युवक के अपहरण से हड़कंप, दो घंटे बाद छोड़ा- परिजनों ने कार्रवाई से किया इंकार

Sat, 25 Oct 2025 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

नंदानगर निवासी अमन राज तिवारी शुक्रवार देर शाम करीब 7:30 बजे अपनी स्कूटी से घर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने स्कूटी खड़ी की, घर के पास खड़े तीन-चार युवकों ने उनसे बातचीत की और फिर जबरन फॉर्च्यूनर में बैठाकर ले गए। परिजनों ने तुरंत एम्स थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर में शुक्रवार की देर शाम अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। आईटी सेक्टर में कार्यरत युवक अमन राज तिवारी उर्फ गोलू को कथित तौर पर फॉर्च्यूनर सवार कुछ लोगों ने जबरन उठा लिया। पुलिस का दावा है कि उसकी सक्रियता देखकर आरोपी दो घंटे बाद युवक को उसके घर के पास छोड़ कर भाग गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नंदानगर निवासी अमन राज तिवारी शुक्रवार देर शाम करीब 7:30 बजे अपनी स्कूटी से घर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने स्कूटी खड़ी की, घर के पास खड़े तीन-चार युवकों ने उनसे बातचीत की और फिर जबरन फॉर्च्यूनर में बैठाकर ले गए। परिजनों ने तुरंत एम्स थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस बीच करीब दो घंटे बाद अमन राज को नंदानगर के पास छोड़कर आरोपी भाग गए।

विज्ञापन

अमन ने पुलिस को बताया कि जिस गाड़ी में उन्हें ले जाया गया, वह जगदीशपुर निवासी एक युवक की है। बताया कि दो वर्ष पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बाद में समझौता भी हो गया था। अमन दिवाली में घर आया था। इसकी जानकारी के बाद वे उसे उठा ले गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। बाद में वे युवक को घर के पास छोड़कर भाग गए। युवक के घरवाले इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें