फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिव्यांग ने दरोगा पर धमकी देने का लगाया आरोप, सीओ से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। क्षेत्र के गोहटा निवासी एक दिव्यांग युवक ने थाने पर तैनात दरोगा पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए सीओ गीडा से शिकायत की है। दिव्यांग का आरोप है कि दरोगा उनके भाई को फर्जी छेड़खानी के केस में फंसाने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

गोहटा निवासी शिवम गिरि के भाई पर दो अक्तूबर को कुछ मनबढ़ युवकों ने हमला किया था। मामले में पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोप है कि इसी बीच विपक्षियों ने साजिश के तहत शिवम गिरि के भाई पर छेड़खानी की शिकायत कर दी। शिवम का आरोप है कि इसके बाद थाने के हलका दरोगा बार-बार उसके भाई को थाने बुलाकर धमकी दे रहे हैं कि अगर वह नहीं आया तो उसके खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर जेल भिजवा दिया जाएगा। पीड़ित ने बताया कि इस वजह से वह डरा-सहमा हुआ है और उसने सीओ गीडा अरुण कुमार एस से शिकायत कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में हलका दरोगा ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। सीओ गीडा अरुण कुमार एस ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए संबंधित पक्षों को कार्यालय में बुलाया गया है। पीड़ित को किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें