फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डाटा पूर्ण नहीं करने पर डीआईओएस ने मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 25 Apr 2024 07:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से विद्यालयों को नौ अप्रैल तक यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोफाइल को पूर्ण रूप से किए जाने का निर्देश दिया गया था। दूरभाष एवं मीटिंग के माध्यम से बार-बार विद्यालयों को निर्देशित करने के बाद भी 12 विद्यालयों ने अभी तक डाटा पूर्ण रूप से फीडिंग नहीं किया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोफाइल को बृहस्पतिवार तक पूर्ण नहीं किए जाने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य स्पष्टीकरण के साथ 26 को कार्यालय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। 12 विद्यालयों में नगर क्षेत्र के एमपी पब्लिक हाईस्कूल राप्तीनगर सहित बांसगांव, चरगांवा, सरदारनगर, खजनी कौड़ीराम, खोराबार, कैंपियरगंज, खोराबार के विद्यालय शामिल हैं जिन्होंने अभी तक यू-डायस पोर्टल पर छात्रों का डाटा पूर्ण रूप से भरा नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें