फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वित्तविहीन शिक्षकों के मतदाता बनने में डीआईओएस बन रहे बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर और डीएम से मिले विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष
विज्ञापन

गोरखपुर। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने सोमवार को मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से मिलकर वित्तविहीन शिक्षकों के मतदाता बनाने का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत गोरखपुर व देवरिया के जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से मतदाता बनने के इच्छुक वित्तविहीन शिक्षकों से वेतन का विवरण व अनुमोदन और नियुक्ति का दस्तावेज मांगा जा रहा है, जो नियम विरुद्ध है। इससे बड़ी संख्या में वित्तविहीन शिक्षक मतदाता बनने से वंचित हो रहे हैं। इससे चुनाव प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गोरखपुर व देवरिया के जिला विद्यालय निरीक्षकों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग कमिश्नर से की। उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों के फॉर्म स्वीकार किए जाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जाने की भी मांग की। सपा के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने बताया कि मंडलायुक्त के साथ हुई सर्वदलीय बैठक में भी वित्तविहीन शिक्षकों को मतदाता बनाए जाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें