फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नवसृजित आठ वार्डों में 18.75 करोड़ से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने किया था शिलान्यास, नगर आयुक्त ने काम शुरू करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

वार्ड तीन, छह, 11, 13, 30, 37, 39 और 51 में कराए जाएंगे विभिन्न निर्माण कार्य
गोरखपुर। नगर निगम की तरफ से नवसृजित 10 में से आठ वार्डों में 18.75 करोड़ रुपये की लागत से सीसी सड़कें, आरसीसी नालियां, इंटरलॉकिंग टाइल्स और पार्कों का निर्माण जल्द शुरू होगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार को बैठक कर जल्द काम शुरू करवाने के निर्देश मुख्य अभियंता को दिए हैं।
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत वार्ड नंबर तीन, छह, 11, 13, 30, 37, 39 और 51 में 22 कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिन पूर्व किया था। बारिश न होने के कारण नगर निगम जल्द निर्माण शुरू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

...
इन वार्डों में किए जाएंगे ये काम
- वार्ड 3 (रानीडीहा): मदरहवा टोला में आरसीसी नाली व सीसी सड़क (99.69 लाख), नाला, काली मंदिर व पटाखा चौक पर सड़क व नाली (1.66 करोड़), गैस गोदाम रोड पर पार्क (19.73 लाख)।
- वार्ड 6 (खोराबार): बिंद टोला में रामा निषाद से एनएच-28 तक नाला व सड़क (3.03 करोड़), जंगलसिकरी में (29.20 लाख), देवरिया बाइपास के पास सड़क व नाला (1.06 करोड़), बिंद टोलिया में पार्क (38.85 लाख)
विज्ञापन

- वार्ड 11 (बड़गो): वृद्धाश्रम के पास पार्क (62.44 लाख)
- वार्ड 13 (संझाई): पंचायत भवन के पास पार्क (20.67 लाख)
- वार्ड 30 (गुलरिहा): नौतम में चाहरदीवारी व फेसिंग (89.55 लाख), पुरैना में पार्क (22.61 लाख), महुअवा गुलरिहा मार्ग पर नाला (1.36 करोड़)
- वार्ड 37 (भरवलिया): बगहा बाबा रोड पर नाला (35.58 लाख), गणपति लेन से विश्वनाथ सिंह तक नाला (62.64 लाख), गाटा 588 में पार्क (47.06 लाख)।
वार्ड 39 (गायघाट): सड़क व नाला (1.19 करोड़), रामपुर में नाला (77.05 लाख), नाला (1.03 करोड़), दुर्गा मंदिर से खूबलाल साहनी के घर तक सड़क व नाला (79.97 लाख)।
वार्ड 51 (देवी प्रसाद नगर): पथरा में नाला व सड़क (61.67 लाख), झरवा में (70.62 लाख), पथरा प्राथमिक से माध्यमिक विद्यालय तक (1.23 करोड़)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें