पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा द्वारा गोरखप
जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण
गोरखपुर। पिछड़ा वर्ग कल्याण के प्रमुख सचिव व दिव्यांगजन सशक्तीकरण के निदेशक सुभाष चंद्र शर्मा ने शनिवार को रेडक्राॅस की तरफ से संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र को मॉडल डीडीआरसी के रूप में विकसित किए जाने का प्रस्ताव शासन को अविलंब भेजने एवं रिक्त पदों को अविलंब भरने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिया कि सर्वेक्षण कराकर दिव्यांग बच्चों को सरकार अनुमन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। केन्द्र पर मरीजों की संख्या बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएं। इसके पूर्व केन्द्र परिसर में एक पेड़ मां के नाम के क्रम में आंवले के वृक्ष का रोपण किया। रेडक्राॅस की तरफ से चलाए जा रहे टीबी मुक्त अभियान के तहत उन्होंने पांच क्षय रोग पीड़ितों को पोषण पोटली वितरित की। इस अवसर उप निदेशक दिव्यांगजन अनूप सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी श्रद्धा मिश्रा, सचिव रेडक्राॅस अजय प्रताप सिंह, आदित्य निगम आदि मौजूद रहे।