फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ''''डेजर्ट ब्लूम'''' मे दिखा स्त्री संवेदनाओं का प्रतिबिंब

विज्ञापन
अभियान थिएटर ग्रुप द्वारा योगीराज बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित नाटक  ‘डेजर्ट ब्लूम’’ क
विज्ञापन
रंग महोत्सव के तहत प्रेक्षागृह में हुआ नाटक का मंचन, आज शामिल होंगे फिल्म अभिनेता राजपाल यादव
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर रंग महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में स्त्री संवेदनाओं को स्वर देने वाले नाटक ''''डेजर्ट ब्लूम'''' में राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्र के समाज की विडंबना का मंचन किया गया। इसमें स्त्री संवेदनाओं का प्रतिबिंब दिखा। बॉलीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव सोमवार को कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मरुधरा थियेटर कंपनी जोधपुर की तरफ से प्रस्तुत इस नाटक में दिखाया गया कि सभी बंधनों को नियति मानने वाली लाजवंती अंततः सभी बंधनों को तोड़कर खुली हवा में सांस लेने की ओर अग्रसर होती है। लाजवंती की ननद और उसकी सहेलियों का इसमें सहयोग मिलता है। नाटक में कबूतरबाज यथा स्थितिवादी पात्र प्रतीक है। वहीं बहुरूपिया बना पात्र अपने अंदाज में बंधनों पर कटाक्ष करता है। मधुर राजस्थानी गीत-संगीत के प्रयोग ने नाटक को प्रभावशाली बना दिया। विजयदान देथा की कहानी लाजवंती पर आधारित इस नाटक को महादेव सिंह लखावत ने मंचन का रूप देकर साकार कर दिया।
विज्ञापन

लाजवंती की भूमिका में वाग्मिता स्वरूप व हवा की भूमिका में प्रतीक्षा कोटे ने प्रभावित किया। झींगा बनीं प्रेरणा, लाडू की भूमिका में पिहु सांड, चेतना यानी सरोज की भूमिका में दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी। बहरूपिया की भूमिका शुभम पारीक और लाजवंती के पति की भूमिका प्रेम नागल ने निभाई। महादेव सिंह ने कबूतर वाले की भूमिका को जीवंत बना दिया।
विज्ञापन


इसके पूर्व फरुआही विशेषज्ञ रामज्ञान यादव ने नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। चित्रकला प्रतियोगिता में डेढ़ सौ बच्चें ने प्रतिभाग किया। इससे पहले मुख्य अतिथि पद्मश्री रामचेत चौधरी और विशिष्ट अतिथि मयंक अग्रवाल, डॉ. आरके पांडेय व डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें