फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे में गहरी पैठ... पहले भी फंसे पर बच गए

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। माॅडर्न रेल कोच, रायबरेली में फिटर पद पर नियुक्ति के लिए जिन दो रेलकर्मियों ने अपने बेटों का नाम फर्जी तरीके से पैनल में शामिल कराया था, उनकी पैठ रेलवे में बहुत तगड़ी है। वर्ष 2022 में सहायक लोको पायलट और तकनीशियन की भर्ती में अनियमितता की शिकायत पर सेंट्रल विजिलेंस की टीम जांच करने आई थी। इसके बाद आरआरबी के चेयरमैन तत्कालीन पीके राय का तबादला कर दिया गया था। दोनों कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए विजिलेंस ने कहा था पर पहुंच के बल पर दोनों बच गए और भर्ती बोर्ड में ही जमे रहे।
विज्ञापन


रेलवे भर्ती बोर्ड में रहते हुए चेयरमैन के निजी सचिव राम सजीवन मौर्य और सेवानिवृत्त हो चुके चंद्रशेखर आर्य ने कई अधिकारियों से व्यक्तिगत रिश्ते बना लिए थे। खासकर कार्मिक विभाग के अधिकारियों के हमेशा करीबी बन रहे। यही वजह रही कि इनके खिलाफ कभी कार्रवाई नहीं हुई। वर्ष 2021 की भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों ने अनियमितता का आरोप लगाया था। स्थानीय विजिलेंस ने जांच में आरोपों को सही पाया और फिर मामला रेलवे बोर्ड तक पहुंचा था। इन पर कार्रवाई की संस्तुति भी विजिलेंस ने की लेकिन अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर दोनों बच निकले।
-

मेडिकल जांच में दो नहीं आए...फिर बढ़वा दिए नाम
माॅडर्न कोच फैक्टरी में नियुक्ति के लिए चयनित सात में दो अभ्यर्थियों ने मेडिकल जांच में आने से मना कर दिया था। निजी सचिव को इसकी भनक लग गई थी कि दोनों की नियुक्ति किसी और विभाग में हो गई है। बस मौके का फायदा उठाकर अपने बेटों का नाम बढ़वा दिए। लेकिन, मामला विभाग से ही लीक हो गया और जांच शुरू हुई तो फर्जीवाड़ा सामने आ गया।
विज्ञापन

-
टीम ने कर्मचारियों से की पूछताछ
विजिलेंस की टीम ने नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल सभी कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ भी की और उनके बयान दर्ज किए। निजी सचिव से सभी जरूरी कागजात अपने कब्जे में ले लिए।
-

स्थानीय विजिलेंस को जांच आगे बढ़ाने के निर्देश
सेंट्रल विजिलेंस की टीम ने स्थानीय विजिलेंस की टीम को जांच आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए एक कमेटी बनने को कहा गया है। सूत्रों की माने तो कुछ बिंदुओं पर यहां की विजिलेंस से जांच कर रिपोर्ट मांग गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें