फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, परिजनों ने बताई खुदकुशी

Fri, 07 Feb 2025 07:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुद्धिराम बुधवार को घर से निकले थे। काफी खोजबीन के बाद जब नहीं मिले तो सुबह होने का इंतजार करने लगे। सुबह उनकी मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स क्षेत्र के कैथवलिया गांव के सिवान में बृहस्पतिवार को 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शीशम के पेड़ से लटका मिला। पहचान पिपराइच क्षेत्र के मौलाखोर निवासी बुद्धिराम निषाद के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए खुदकुशी कर ली है। पहले भी कोशिश कर चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुद्धिराम बुधवार को घर से निकले थे। काफी खोजबीन के बाद जब नहीं मिले तो सुबह होने का इंतजार करने लगे। सुबह उनकी मौत की सूचना मिली। एम्स क्षेत्र के कैथवलिया गांव के सिवान में जाकर देखा तो वह फंदे से झूल रहे थे। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आये दिन बिना बताए कहीं भी निकल जाते थे। उन्हें कई बार ढूंढकर घर लाया गया है। वहीं एम्स पुलिस का कहना है कि शव देखकर लग रहा है कि खुदकुशी की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें