फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शोध चक्र पोर्टल पर शोधार्थियों एवं मार्गदर्शकों के डेटा अपलोड करेगा डीडीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार के लिए कवायद
विज्ञापन


अनुसंधान की बढ़ेगी गुणवत्ता व पारदर्शिता, हर विभाग में होंगे समन्वयक
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अनुसंधान कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता को बढ़ाने की दिशा में एक नई पहल की है। विश्वविद्यालय अब अपने सभी शोधार्थियों एवं मार्गदर्शकों का विस्तृत डेटा ‘शोध चक्र’ पोर्टल पर उपलब्ध कराएगा। इसके लिए प्रत्येक विभाग में एक समन्वयक नामित किए जाएंगे।


शोध चक्र एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे यूजीसी के मार्गदर्शन में इंफॉर्मेशन एंड लाइब्रेरी नेटवर्क (इनफ्लिबनेट) की तरफ से शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य शोधार्थियों और उनके पर्यवेक्षकों को पंजीकरण से लेकर शोध प्रगति, प्रकाशन और थीसिस तक एक मंच उपलब्ध कराना है। डीडीयू का केंद्रीय पुस्तकालय नोडल केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
विज्ञापन


शोध चक्र से जुड़ने के होंगे ये लाभ
शोध चक्र से जुड़ने के कारण शोध प्रगति और प्रकाशनों का डिजिटल रिकॉर्ड एक ही मंच पर उपलब्ध होगा। शोध उपलब्धियों को राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। शोध पंजीकरण, मूल्यांकन और निगरानी की प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी होगी। एकीकृत शोध डेटाबेस होने के कारण विश्वविद्यालय को भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में प्रदर्शन सुधारने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन



वर्जनशोध चक्र पोर्टल पर शोधार्थियों और मार्गदर्शकों का डेटा उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की शोध गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। इस पहल से शोधार्थी, शिक्षक व विश्वविद्यालय प्रशासन को लाभ मिलेगा।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें