फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा डीडीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन यूनिवर्सिटी एसोसिएशन ने दी मंजूरी, 15 से 19 जनवरी तक आयोजन
विज्ञापन


छह वर्ष बाद मिली अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता की मेजबानी, तीन खेलों का भेजा था प्रस्ताव
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय को करीब छह वर्ष बाद अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका मिला है। इस बार डीडीयू पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय (महिला) बास्केटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। 15 से 19 जनवरी तक यह प्रतियोगिता आयोजित होगी।

डीडीयू प्रशासन ने बीते जून माह में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए भारतीय विश्वविद्यालय संघ को तीन खेलों की मेजबानी का प्रस्ताव भेजा था। इनमें बास्केटबॉल (पुरुष व महिला वर्ग) और खो-खो (पुरुष) शामिल थे। भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने बास्केटबॉल महिला वर्ग के आयोजन को मंजूरी दी है। डीडीयू में बास्केटबॉल का सिंथेटिक कोर्ट है। इसके अलावा बॉस्केटबॉल खेल से संबंधित सभी अन्य उच्चस्तरीय सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन



डीडीयू को अंतिम बार सत्र 2019-20 में अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली थी। उसके बाद दो वर्ष कोरोना काल में बीत गए और उसके अगले दो वर्ष डीडीयू ने आवेदन ही नहीं किया। सत्र 2024-25 के लिए डीडीयू प्रशासन ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए आवेदन तो किया लेकिन मेजबानी नहीं मिली। इस बार पूरा होमवर्क करने के बाद पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए मेजबानी का प्रस्ताव भेजा गया था।
-
कब-कब हुईं अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिताएं
डीडीयू में सत्र 2019-20 में अखिल भारतीय अंतर विवि खो-खो प्रतियोगिता (महिला) आयोजित हुई थी। उससे पहले 2012-13 में अखिल भारतीय खो-खो (पुरुष), 2006-07 में हॉकी ईस्ट जोन (पुरुष), 2005-06 में यूपी यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल, कबड्डी, वॉलीबाल व टेबल टेनिस व 2003-04 में ईस्ट जोन अंतर विवि कबड्डी (पुरुष) का आयोजन हो चुका है।
-
पूर्वी क्षेत्र में ये राज्य शामिल

अखिल भारतीय प्रतियोगिताओं की टीम इवेंट के लिए पहले क्षेत्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं होती हैं। इसके लिए देश को चार जोन में बांटा गया है। इसमें उत्तर प्रदेश पूर्वी का कुछ हिस्सा पड़ता है। इसके अलावा मध्य प्रदेश का कुछ हिस्सा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन


-
कोट

सत्र 2025-26 के लिए बास्केटबाल के पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका मिला है। बेहतर संसाधन होने के कारण उम्मीद थी कि इस बार इसकी मेजबानी मिलेगी। भव्य आयोजन में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें