फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महानगर की टीम बनीं ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



गोरखपुर। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस की प्रतियोगिता शुक्रवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज आयोजित हुई। प्रतियोगिता में महानगरकी टीम ओवरऑल चैंपियन बनीं।



बैडमिंटन के अंडर-19 बालक वर्ग तीन सेट के मुकाबले में महानगर की टीम ने कैंपियरगंज की टीम को दो-एक से पराजित किया। अंडर-17 के मैच में भी महानगर की टीम ने कैंपियरगंज की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। अंडर-14 बालक वर्ग के मैच में चौरीचौरा की टीम ने महानगर की टीम को पराजित किया। अंडर-19 बैडमिंटन के बालिका वर्ग में सदर पूर्वी की टीम विजेता बनीं। अंडर-17 वर्ग में चौरीचौरा की टीम ने कैंपियरगंज की टीम को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में महानगर की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




जनपद स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में महानगर की टीम ने सदर पूर्वी की टीम को पराजित किया। अंडर-17 के मैच में भी महानगर की टीम विजेता रही। मैच प्रारंभ होने से पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन लेफ्टिनेंट चक्षु पांडेय ने किया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह ने किया। संचालन विवेकानंद मिश्र ने किया। इस अवसर पर सत्य प्रकाश मिश्रा, चंदन सिंह, संजय शर्मा, राजकुमार तिवारी, राम कृपाल मौर्य, मनोज सिंह, आलोक श्रीवास्तव, सुशील शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें