फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय : मामूली बात पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक छात्र का फूटा सिर- केस दर्ज

Sat, 27 Sep 2025 10:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय( सांकेतिक) - फोटो : डीडीयू सोशल मीडिया पेज
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में मामूली बात पर हुई कहासुनी से मामला बिगड़ गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष को बुरी तरह से पीट दिया। इस घटना में एक छात्र का सिर फट गया है। कुछ छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। एक पक्ष की तहरीर पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एक स्कॉर्पियों भी सीज की गई है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि डीडीयू कैंपस में कैंटीन के पास दोपहर करीब 12 बजे विधि विभाग के एक छात्र ने स्नातक के छात्र से कुछ बात कही। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद छात्रों के एक गुट ने उसे पीट दिया। कैंपस में मारपीट की खबर सुनकर नियंता मंडल के सदस्य वहां पहुंचे लेकिन पीड़ित छात्र ने शिकायत दर्ज कराने से इन्कार कर दिया।

बताया जा रहा है कि इसके बाद उस छात्र ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया। दूसरे गुट से कैंटीन के पास फिर भिड़ंत हो गई। इस बार भी दूसरे गुट ने छात्र और उसके साथियों को बुरी तरह से पीट दिया। इस घटना में अभिनंदन नाम के छात्र का सिर फट गया है, जबकि अन्य छात्रों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

मारपीट की सूचना पर गार्ड व नियंता मंडल के सदस्य पहुंचे तो दूसरे गुट के छात्र वहां से अपनी स्कॉर्पियों छोड़कर भाग गए। इस मामले में छात्र आदित्य राय की तहरीर पर हसन, अमित सिंह, सूरज, यशवीर यादव, अभिषेक यादव व मोहित सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नामजद किए गए छात्रों में कुछ बाहरी भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें