फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगे डीडीयू के शिक्षक व शोधार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच श्रेणियों में शिक्षकों व शोधार्थियों को ''''यूनिवर्सिटी रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड'''' से सम्मानित करने की तैयारी
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के मंच से ही शिक्षकों-शोधार्थियों को पुरस्कृत करने की बनी योजना
पुरस्कार राशि के साथ प्रमाणपत्र भी प्रदान करेगा डीडीयू, जारी हुआ नोटिफिकेशन
गोरखपुर। उत्कृष्ट शोध या पेटेंट कराने वाले दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षकों व शोधार्थियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों दीक्षांत के मंच से सम्मानित होने का मौका मिलेगा। इसके तहत जनवरी से जून तक उत्कृष्ट शोध, पेटेंट या पुस्तक प्रकाशन पर शिक्षकों व शोधार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। डीडीयू प्रशासन ने इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

डीडीयू में अनुसंधान उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए पिछले सत्र में ही योजना शुरू हुई थी। इसके तहत किसी एक शिक्षक को आउटस्टैंडिंग रिसर्चर अवॉर्ड व अन्य को यूनिवर्सिटी रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया था। बीते फरवरी में 66 शिक्षकों व शोधार्थियों को सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन


डीडीयू प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अब हर सेमेस्टर में शिक्षकों व शोधार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। डीडीयू में 25 अगस्त को दीक्षांत समारोह का आयोजन हो रहा है। इसे देखते हुए डीडीयू प्रशासन की कोशिश है कि उत्कृष्ट शोध, पेटेंट या पुस्तक प्रकाशन कराने वाले शिक्षकों को दीक्षांत के मंच से ही सम्मानित किया जाए। इसके लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


...
पांच श्रेणियों में मिलेगा पुरस्कार

पुरस्कारों को क्वारटाइल रैंकिंग (क्यू1-क्यू4) के आधार पर पांच श्रेणियों में विभाजित किया गया है। क्यू-1 जर्नल्स में प्रकाशन पर प्लेटिनम पुरस्कार (11,000), क्यू-2 में प्रकाशन पर डायमंड पुरस्कार (7000), क्यू-3 में प्रकाशन पर गोल्ड (5000), क्यू-4 में प्रकाशन पर सिल्वर (3000) पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा क्यू-1 से क्यू-4 जर्नल्स में सह लेखक के रूप में योगदान पर ब्रॉन्ज पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। शिक्षक व शोधार्थी कई पुरस्कारों के लिए भी अर्ह होंगे।
....
वर्जन-
शिक्षकों व शोधार्थियों को हर सेमेस्टर में यूनिवर्सिटी रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड देने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है।
- प्रो. शांतनु रस्तोगी, प्रति कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें