फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यूजीसी नेट परीक्षा में छाए डीडीयू के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
150 से अधिक छात्र हुए नेट जेआरएफ के लिए चयनित, राजनीतिशास्त्र की श्रेया द्विवेदी को मिली ऑल इंडिया 21वीं रैक
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने जून 2025 में आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने यूजीसी नेट में सफलता प्राप्त की है। राजनीतिशास्त्र विभाग की शोध छात्रा श्रेया द्विवेदी ने राष्ट्रीय स्तर पर 21वीं रैंक हासिल की है।
डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दूबे ने कहा कि विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन अत्यंत उत्साहवर्धक है। यह परिणाम विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और शैक्षणिक नीति के संयुक्त प्रयासों का प्रतिफल है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रमुख विभागों में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, पर्यावरण विज्ञान, भूगोल, वाणिज्य, शिक्षाशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, संगीत एवं ललित कला, गृह विज्ञान, राजनीतिशास्त्र, बायोटेक्नोलॉजी, संस्कृत, गणित एवं सांख्यिकी, प्राचीन इतिहास, उर्दू, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, प्राणिविज्ञान, रक्षा अध्ययन, समाजशास्त्र, विधि विभाग एवं दर्शनशास्त्र आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

अलकनंदा महिला छात्रावास की वार्डन डॉ. मीतू सिंह ने बताया कि हॉस्टल की तीन छात्राओं ने जेआरएफ और चार छात्राओं ने नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। विश्वविद्यालय की तरफ से निरंतर चलाए गए कई शैक्षणिक एवं संरचनात्मक प्रयासों का बड़ा योगदान रहा है। इससे छात्रों को तैयारी में लाभ मिला है।
विज्ञापन

-

वर्जन
यूजीसी नेट परीक्षा में विश्वविद्यालय के छात्रों का यह असाधारण प्रदर्शन न केवल उनके परिश्रम और समर्पण को दर्शाता है बल्कि विश्वविद्यालय के उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षण वातावरण का प्रमाण है। हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है और यह सफलता उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, गोरखपुर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें