गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में विषम सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर समय-सारिणी बननी शुरू हो गई है। परीक्षाएं 28 नवंबर से ही होंगी। दिसंबर में ही परीक्षाएं संपन्न कराने की योजना है। इधर, समर्थ पर पंजीकरण में आ रही दिक्कतों को देखते हुए इसकी तिथि 18 नवंबर तक विस्तारित कर दी गई है। शुक्रवार को अवकाश के दिन भी समर्थ पोर्टल से संबंधित कार्यों से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
गोरखपुर विश्वविद्यालय और कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए समर्थ पर पंजीकरण अब भी चुनौती बना हुआ है। बृहस्पतिवार को भी इसे लेकर कॉलेज अपनी समस्याएं बताते रहे। कॉलेजों के मुताबिक अब भी समर्थ पर कॉलेज का लाॅगिन खोलने पर कई विषय खुल ही नहीं रहे हैं। बड़ी संख्या में सुबह से लेकर देर शाम तक छात्र-छात्राएं आईटीसी सेल में डटे रहे।
डीडीयू प्रशासन ने तिथि विस्तारित किए जाने को लेकर जारी आदेश में कहा है कि स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी एईसी और एसईसी का चयन करते हुए 17 नवंबर तक परीक्षा फाॅर्म पूरा कर लें। इसके बाद तिथि विस्तारित किया जाना संभव नहीं होगा।
...
प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर के पहले हफ्ते से
डीडीयू में भले ही 28 से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। लेकिन यूजी और पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र-छात्राओं को एक हफ्ते का और वक्त दिया जाएगा। उनकी परीक्षाएं दिसंबर के पहले हफ्ते से शुरू होंगी।
...
कोट...
28 नवंबर से विषम सेमेस्टर परीक्षाएं कराए जाने का निर्णय लिया गया है। कोशिश है कि दिसंबर में परीक्षाएं समाप्त हो जाएं, ताकि जनवरी में कक्षाएं शुरू हो सकें। इसी हिसाब से टाइम टेबल तैयार किया जा रहा है। अगले हफ्ते समय सारिणी जारी कर दी जाएगी।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू